खाते में नहीं पहुंचा सहारा रिफंड का पैसा, अभी इसी वक्त इन नंबरों पर कॉल कर दर्ज कराएं शिकायत

खाते में नहीं पहुंचा सहारा रिफंड का पैसा, अभी इसी वक्त इन नंबरों पर कॉल कर दर्ज कराएं शिकायत

शुरुआती चरण में बहुत से निवेशकों के आवेदनों में छोटी-मोटी तकनीकी गलतियां, नाम की स्पेलिंग में अंतर या दस्तावेजों की कमी पाई गई थी, जिसके कारण उनका पेमेंट बीच में ही रुक गया था। आम जनता की इसी बड़ी परेशानी को देखते हुए सरकार ने एक विशेष री-सबमिशन पोर्टल (Sahara Refund Resubmission Portal) की शुरुआत की है।

इस नए अपडेट के तहत अब ₹10 लाख तक के बड़े क्लेम वाले निवेशक भी अपने पुराने फॉर्म में रही कमियों और गलतियों को ऑनलाइन सुधारकर दोबारा आवेदन कर सकते हैं। सरकार का दावा है कि री-सबमिशन के बाद यदि आपका नया आवेदन पूरी तरह सही पाया जाता है, तो अगले 45 दिनों के भीतर रिफंड की राशि सीधे आपके लिंक्ड बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

सहायता के लिए जारी हुए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर्स, नोट कर लें समय

यदि आपका पैसा भी किसी तकनीकी वजह या दस्तावेज मिसमैच के कारण अटका हुआ है, तो आप विभाग की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक सहायता केंद्रों पर सीधे कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और मार्गदर्शन ले सकते हैं:

  • पोर्टल सहायता केंद्र (Portal Support Lines):

    01120909044, 01120909045

  • सोसायटी संपर्क नंबर्स (Sahara Society Contacts):

    0522 6937100, 0522 3108400, 0522 6931000, 08069208210

जरूरी नोट: निवेशक इन नंबरों पर केवल सोमवार से शुक्रवार के बीच सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक ही संपर्क कर सकते हैं। शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित आधिकारिक अवकाश के दिनों में यह टेलीफोनिक सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।

Latest Posts