सास के आरोपों से परेशान महिला ने ऐसे दी अग्निपरीक्षा, देख कर दहल जायेगा दिल

img

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सास के आरोपों से परेशान एक बहु ने ऐसी अग्नि परीक्षा दी कि हर कोई हैरान रह गया। दरअसल सास बहु के चरित्र पर शक करती थी और अपने बेटे को भी उसके खिलाफ भड़काती थी।

agnipriksha

जानकारी के मुताबिक मामला मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के सौसर ब्लाक का है। यहां पर एक महिला ने अंगारों पर नंगे पैर चलकर अपनी बेगुनाही साबित की है। महिला का कहना है कि उसकी सास उस पर शक करती है। अपनी सास के शक को दूर करने के लिए उसने ये ‘अग्नि परीक्षा’ दी है। महिला ने बताया कि उसकी सास ने उस पर आरोप लगाया था कि उसने टोना-टोटका करके उसके बेटे को वश में कर लिया है। सास के इन्हीं आरोप को झुठलाने के लिए वह नंगे पांव अंगारों पर चली।

सौसर तहसील के ग्राम रामकोना के मोहर्रम पर्व के दौरान एक दरगाह पर ये महिला अंगारों पर चली। इस दौरान किसी ने वीडियो बना ली। जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाबा महिला पर उसके रिश्तेदारों द्वारा आरोप लगाए जाने की बात कर रहे हैं। वे उसे खुद को निर्दोष साबित करने के लिए अंगारों पर चलने को कहते हैं। इसके बाद महिला दो बार अंगारों पर चलती है।

महिला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसकी सास और ससुरालपक्ष के अन्य लोग पति को अपने वश में करने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है। इसी का सबूत देने के लिए वो बाबा की दरगाह में आई थी। वहीं बाबा का बचाव करते हुए महिला ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से ये सब किया है। बाबा ने उसे अंगारों पर चलने को नहीं कहा था।

Related News