प्रेमी की हरकत से परेशान प्रेमिका ओडिशा से पहुंची बिहार, अब उठाया यह कदम, पुलिस बोली…

img

बांका। प्रेमी की बेवफाई से परेशान प्रेमिका रविवार को बिहार के बांका स्थिति उसके घर पहुंच गयी। प्रेमिका ने बांका के अमरपुर थाने पहुंचकर उसने अपनी आपबीती सुनाई। प्रेमिका ओडिशा के खरौंदा जिलान्तर्गत कालारहंगा गांव की रहने वाली है। उसने अपने प्रेमी पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि करीब चार महीने पहले वह दोनों कोर्ट मैरिज का चुके हैं। हालांकि प्रेमी के खिलाफ अभी कोई केस दर्ज नहीं किया गया।

love affair

इस मामले में पीड़िता की मौसेरी बहन ने बताया कि अमरपुर थाना क्षेत्र के परनाथपुर गांव निवासी भरत यादव का पुत्र मनीष कुमार ओडिशा में रहकर मजदूरी करता था। इसी बीच मनीष को उसकी बहन से प्रेम हो गया। दोनों ने करीब चार महीने पहले कोर्ट में शादी कर ली थी। प्रेमिका के पास द्वारा निर्गत मैरिज सर्टिफिकेट भी है। उसने बताया कि विवाह के बाद एक सप्ताह तक दोनों खुशी से रहे। एक सप्ताह के बाद ही युवक घर में जरूरी काम होने का बहाना बनाकर अपने गांव परनाथपुर आ गया।

गांव आने के बाद उसने दूसरी शादी कर ली। इस दौरान लगभग एक सप्ताह तक दोनों की मोबाइल पर बात होती रही लेकिन इसके बाद मनीष ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। पीड़िता की बहन ने बताया कि उसकी बहन हिंदी भी नहीं बोल सकती है। इस संबंध में अमरपुर थानाध्यक्ष मु. सफदर अली ने बताया कि मामला दो अलग-अलग राज्यों का है। पीड़िता पहले अपने शहर के थाने में केस दर्ज कराएं। जब वहां की पुलिस यहां आएगी तो हमारी पुलिस युवक को गिरफ्तार करने में उनकी मदद करेगी। फिलहाल पीड़िता के बयान पर आरोपित युवक को थाने बुलाया गया और उससे पूछताछ की गई है।

Related News