img

21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी करेगी छत्तीसगढ़ सरकार। इसको लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग ने बुधवार रात आदेश भी जारी कर दिया है। धान खरीदी का आदेश एक नवंबर 2023 से ही मान्य होगा। जो किसान पुराने नियम के हिसाब से धान बेच चुके हैं, वे भी इसका लाभ ले सकेंगे।

दरअसल भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान ₹100 में खरीदी का वादा किया था। सरकार गठन के करीब 15 दिन बीत जाने के बावजूद घोषणा नहीं होने से कांग्रेस निरंतर निशाना साध रही थी। वहीं कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में एक एकड़ में 20 क्विंटल धान की बात कही थी।

मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है। राज्य में इस साल 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। इसके लिए 26 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है भाजपा ने धान खरीदी करने के साथ ही अपने चुनावी घोषणा पत्र के तीन वादे पूरे कर दिए। 

--Advertisement--