img

मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर परेड कराने की घटना पर हड़कंप मचा हुआ है। इंसानियत को तार तार करने वाली यह घटना 4 मई की है। 19 मई को घटना का वीडियो वायरल हुआ तो लोगों में गुस्सा फैल गया। अब एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। हिंसा की आग में जल रहे पूर्वोत्तर राज्य में 4 मई को दो नहीं बल्कि पांच लड़कियों के साथ हैवानियत हुई थी। इनमें वायरल वीडियो में दो महिलाएं दिखाई दे रही हैं, जबकि यहां एक और 52 साल की महिला थी। वह वीडियो में नहीं है, लेकिन उनके भी कपड़े उतरवाए गए थे।

इसी दिन राज्य में दो और लड़कियों का रेप कर हत्या कर दी गई थी। इंडिया टुडे के मुताबिक राज्य में 4 मई को दो और आदिवासी महिलाओं के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। यह घटना कांगपोकपी जिले की पूनम मंगन इलाके में हुई थी। यह जगह वायरल वीडियो वाले घटना स्थल से लमसम 40 किलोमीटर दूर है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेप और हत्या की गई युवतियों में से 1 की उम्र 21 साल थी, जबकि दूसरी की उम्र 24 साल थी। दोनों गराज में काम करती थी। इंफाल ईस्ट में एक किराए के मकान में रहती थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में एक लड़की की मां ने 16 मई को सैफुल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज की है।

दर्ज केस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि 4 मई को 200 लोगों की भीड़ गांव में आई और उनकी बेटी और उसकी सहेली के साथ रेप किया। उसके बाद बेरहमी से दोनों की हत्या कर दी। खबर के अनुसार, दोनों लड़कियों के शव अभी भी परिवार को नहीं सौंपे गए हैं। फिलहाल दोनों शव मुर्दाघर में रखे हुए हैं। वहीं जीरो एफआईआर दर्ज होने पर एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि घटना पूरम पेठ पुलिस स्टेशन इलाके में हुई थी, जबकि शिकायत से कुल पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। इसलिए जीरो एफआईआर दर्ज की गई। मामला फिलहाल पूरनपुर पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया है, जहां पुलिस जांच के बाद और धाराएं एड कर सकती है। 

--Advertisement--