इस जगह झील में मिली दो दुर्लभ प्रजातियां, एशिया की तीसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील का भी दर्जा

img

नेपीडॉ, 26 दिसंबर: म्यांमार के काचिन राज्य में इंदावगी झील में दुनिया की दो दुर्लभ प्रजातियों(rare species)को कथित तौर पर निवास करते देखा गया है, रविवार को सूचना मंत्रालय ने यह जानकारी दी कि इस तरह के दुर्लभ समुंद्री जीव देखे गए हैं, जिसके बाद इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

मंत्रालय ने कहा कि दुनिया की दो दुर्लभ प्रजातियां – माइक्रोफिस डनकेरिस और सिनग्नाथिडे (पाइपफिश) जो केवल इंडोगी झील के लिए स्थानिक हैं, हाल ही में झील में देखी गई हैं। वहीँ आपको बता दें कि अन्य चार प्रजातियां जिन्हें समुद्री विज्ञान में दर्ज नहीं किया गया है, वे भी झील में निवास कर रही हैं।

Indawgyi Lake, जो दक्षिण पूर्व एशिया की तीसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील भी है, 160 से अधिक पक्षी प्रजातियों का घर है, जिनमें विश्व स्तर पर दुर्लभ जल पक्षी शामिल हैं।2004 में अपने पारिस्थितिक महत्व के कारण झील को आसियान(ASEAN) विरासत पार्क के रूप में नामित किया गया था और 2016 की शुरुआत में इसकी अनूठी पक्षी आबादी और आर्द्रभूमि के कारण रामसर (आर्द्रभूमि) साइट के रूप में नामित किया गया था।

यूनेस्को ने जून 2017 में गैर-सरकारी संगठन के 669 रिजर्व के वैश्विक नेटवर्क के बीच झील को मैन एंड बायोस्फीयर रिजर्व (MAB) के रूप में नामित किया।

Related News