लुधियाना में बीती शाम हेयर सैलून पर बाल कटवाने गए एक शख्स पर चार युवकों ने तेजधार हथियारों से प्रहार कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. राहगीरों ने उसे लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर चोट लगने के कारण उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस को दे दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी देते हुए सेखेवाल रोड निवासी घायल राजेश कुमार ने बताया कि वो सरकारी डिपो चलाता है। लगभग 6 महीने पहले उसने अपने एक परिचित को 30 हजार रुपये उधार दिए थे। वह कई बार उससे पैसे वापस मांग चुका था। अब वह पैसे लौटाने के बजाय उससे खुन्नस पाल रहा है।
दो दिन पहले पैसे मांगने पर उसने उक्त युवक की पिटाई कर दी थी. इसी बात को लेकर शुक्रवार शाम उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। हमले में घायल राजेश के सिर, सीने और हाथ पर गहरे घाव होने से करीब 50 टांके लगे। उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।
जख्मी के घरवालों ने डिवीजन 4 थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है