img

अबोहर के पंज पीर टिब्बा की एक महिला पर उसके चरित्र पर शक के चलते उसके ही पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। जिसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घायल महिला तीन बच्चों की मां है।

उपचार करा रही महिला पुष्पा ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है, जबकि वह लोगों के घरों में काम कर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। उसने बताया कि उसका पति उसके चरित्र पर संदेह कर अक्सर मारपीट करता था।

सवेरे भी उसके पति ने उसके चरित्र पर संदेह किया, जिसका विरोध करने पर उसके पति ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों के जुटने पर उसका पति भाग गया। इसके बाद लोगों ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया।

--Advertisement--