UP News: योगी सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए 2.5 लाख राज्य कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है, जिन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन नहीं दिया। 2,44,565 कर्मचारियों को अगस्त का वेतन नहीं मिला है, क्योंकि उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन नहीं दिया। विभागों की रिपोर्ट के आधार पर इन सभी कर्मचारियों का अगस्त का वेतन रोक दिया गया है।
आदेश के मुताबिक, सभी राज्य कर्मचारियों को 31 अगस्त तक अपनी संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना था। हालांकि, जानकारी के मुताबिक, सिर्फ 71 फीसदी कर्मचारियों ने ही यह जानकारी अपलोड की है। आईएएस, आईपीएस, पीपीएस और पीसीएस अफसरों की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों के लिए भी संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन देना अनिवार्य कर दिया गया है।
इसमें शिक्षक, निगम कर्मचारी और स्वायत्त संस्थाओं के कर्मचारी शामिल नहीं थे।
_606385982_100x75.jpg)

_2001822883_100x75.png)

_385382283_100x75.png)