img

UP Police Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 60,244 कांस्टेबलों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए 23 से 31 अगस्त 2024 के बीच यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इस साल देशभर से 35 लाख से ज्यादा युवाओं ने यूपी कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम 2024 से संबंधित सभी नवीनतम अपडेट उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक किए जा सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में शामिल हुए लाखों युवा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम 2024 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड को जल्द से जल्द यूपी पुलिस सरकारी रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दिवाली से पहले यूपी कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा के परिणाम जारी करने की तैयारी कर ली है।

कब आएगा यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट

पुलिस भर्ती बोर्ड किसी भी वक्त यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 के नतीजे जारी कर सकता है। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी हो चुकी है। अब यूपी पुलिस फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी पुलिस रिजल्ट 25 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच घोषित किए जाएंगे।
 

--Advertisement--