उर्मिला-राजकुमार और प्रेमी साजिम खान, फिर जो हुआ वह डराने वाला था

img

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के राजपार्क में बीते दो नवंबर की रात को ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या हुई थी। वारदात में मुख्य साजिशकर्ता उसकी ही पत्नी निकली। जिसे उसके प्रेमी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान उर्मिला और साजिम खान के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी जब्त कर ली है।

डीसीपी परविन्द्र सिंह ने बुधवार को बताया कि बीते दो नवंबर की रात को राजपार्क थाने में तैनात कांस्टेबल अंकित मंगोलपुरी एरिया में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर था। जब वह आईटीआई और पीली कोठी के पास पहुंचा। उसने देखा कि एक ऑटो रिक्शा संदिग्ध हालत में सड़क किनारे खड़ा था। जबकि एक व्यक्ति ऑटो मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। मृतक के पास से पर्स से मोबाइल फोन और पैसे मिले। मृतक के शरीर पर एक गोली लगने का निशान था।

जांच में मृतक की पहचान अमन विहार, किराड़ी सुलेमान नगर निवासी राजकुमार के रूप में हुई। पुलिस ने परिवार को वारदात की जानकारी दी। संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। एसीपी मिहिर सकारिया की देखरेख में एसएचओ ललीत कुमार की टीम को आरोपितों को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया।

राजकुमार की पत्नी से अवैध संबंध था

शुरूआती जांच में पुलिस टीम को पता चला कि मृतक राजकुमार अपने ऑटो से करोल बाग से आया था। इसके बाद करोल बाग से मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, तक के संभावित रास्ते पर सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और मुखबीर की सहायता से आरोपित साजिम खान के बारे में जानकारी मिली। जिसका राजकुमार की पत्नी से अवैध संबंध था।

जांच के दौरान पता चला कि साजिम खान पिछले कई वर्षों से उर्मिला के साथ संबंध में था और उसके कारण उर्मिला और राजकुमार (मृतक) के बीच नियमित रूप से झगड़ा होता था। साजिम खान के परिवार वालों से उसके ठिकानों के बारे में जानकारी लेकर छापेमारी की गई। उसके पैतृक स्थान अमरोहा यूपी में भी छापेमारी की गई, लेकिन वह वहां पर भी नहीं मिला।

दोस्ती हुई और प्यार हो गया

उसके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर उसकी लोकेशन पता करने की कोशिश की गई। इस बीच एक पुख्ता सूचना के बाद मुरादाबाद, यूपी में छापेमारी कर उसे दबोच लिया। आरोपित से पूछताछ करने पर मृतक की पत्नी उर्मिला को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपित साजिम खान ने बताया कि उर्मिला जब बीस साल की थी। उसकी मर्जी के बिना उसके परिवार वालों ने राजकुमार से शादी कर दी थी।

राज कुमार से हुई शादी से उर्मिला के चार बच्चे हैं और बड़ी की उम्र 21 साल है। शादी के कुछ समय बाद से ही राजकुमार छोटी छोटी बातों पर उर्मिला को मारा पीटा करता था। जिससे वह काफी परेशान हो गई थी। वह उसके साथ नहीं रहना चाहती थी।

साल 2015 में उर्मिला की मुलाकात उससे हुई थी। जब वह करोल बाग इलाके में कबाड़ का कारोबार कर रहा था। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और प्यार हो गया। दोनों के शारीरिक संबंध भी बने। पिछले कुछ महीनों से उसने लगातार अपने पति द्वारा प्रताड़ित करने और पिटाई की शिकायत की। इसलिए उसने उसे खत्म करने और उर्मिला से शादी करने की योजना बनाई।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि कई हफ्तों तक, उसने राजकुमार की गतिविधियों पर नजर रखी। वारदात वाले दिन प्रेमिका ने बताया कि राजकुमार शाम को करोल बाग आएगा और देर शाम वापिस सवारी लेकर घर चला जाएगा। दो नवंबर की शाम को वह उर्मिला से मिलने के बाद करोलबाग से राज कुमार के ऑटो में सवार होकर यात्री बनकर मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 की ओर ले गया और एक सुनसान जगह पर रुकने को कहा। उसने राजकुमार की पीठ पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। उसे वहीं पर छोडक़र वह अपने मलकागंज किराए के कमरे पर चला गया। वह वारदात के बाद दिल्ली छोडक़र फरार हो गया।

Related News