White House में हुए PDA सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा का भव्य स्वागत
11 जुलाई, बलरामपुर। विधानसभा बलरामपुर के भीखपुर गांव तथा उतरौला के व्हाइट हाउस में आयोजित विश्वकर्मा शिल्पकार पीडीए सम्मेलन सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्वमन्त्री रामआसरे विश्वकर्मा थे। कार्यक्रम का अध्यक्षता माणिकलाल कश्यप ने किया।
पूर्वमंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा राज में बेतहाशा मंहगाई बेरोजगारी गरीबी भुखमरी भ्रष्टाचार बढ़ी है। इसका शिकार सबसे ज्यादा ग़रीब मध्यम वर्ग पिछड़े दलितो अल्पसंख्यक किसान नौजवानों हुए हैं। भाजपा राज में सबसे ज्यादा उत्पीड़न अत्याचार पीडीए वर्ग पर हुआ। भाजपा सरकार के प्रति जनता में घोर नाराजगी है। जनता बदलाव करने के लिए तैयार है। आप सभी को एकजुट होकर घर घर जाकर समाजवादी पार्टी को सरकार बनाने के लिये लोगों को तैयार करना होगा।
पूर्वमंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा शिल्पकार पीडीए सम्मेलन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा राज में पीडीए वर्ग के पिछड़ो दलितों अल्पसंख्यको पर सबसे ज्यादा उत्पीड़न और अत्याचार हुए हैं। भाजपा राज में पुलिस के द्वारा जितने भी फर्जी एनकाउंटर किये गये है उसमें 60 प्रतिशत पीडीए वर्ग के पिछड़े दलित अल्पसंख्यक के हुए है।भाजपा राज में पुलिस हिरासत में 15 मौते हुई है जिसमें 9 केवल पीडीए वर्ग की मौतें हुई है।
विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा के पास गांव, गरीब, किसान, मजदूर और शिक्षा व स्वास्थ्य का कोई एजेंडा नहीं है। इनके पास सिर्फ हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद के अलावा कुछ नही है।
हिंदुत्व के नाम पर सत्ता में आईं भाजपा की सरकार में आज दलितो, पिछड़ों और महिलाओं पर उन्हीं के भाजपाई गुंडे अत्याचार और शोषण कर रहे हैं। पूर्वमंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा भाजपा राज में विश्वकर्मा समाज की 40 हत्याएं और बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं की गयी। अत्याचार करने वाले ज्यादातर भाजपा के समर्थक और अगड़े वर्ग के है। भाजपा सरकार का अपराधियों पर समर्थन है। इन सभी घटनाओं का संज्ञान मैंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी को दिया अखिलेश यादव ने अधिकांश घटना में विश्वकर्मा परिवार की मदद की।
गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की बेटी निशा विश्वकर्मा को बचाने के लिये अगर माननीय अखिलेश यादव जी नहीं खड़े होते और परिवार की आर्थिक मदद नहीं की होती तो विश्वकर्मा परिवार को कभी न्याय नहीं मिलता। हत्या करने वाले हम लोगों के ऊपर पत्थर चलाने वाले मुख्यमंत्री के सजातीय लोग थे जिसमें हमारा खून भी बहा। आप सोच सकते हो भाजपा परेशान करने के लिये किस हद तक उतर सकती है। इसलिए सभी एकजुट हो जाओ और अपना सम्मान नौकरी रोजगार बचाने के लिये समाजवादी पार्टी का साथ दो समाजवादी पार्टी को जिताओ और समाजवादी सरकार बनाकर अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाओ।
विश्वकर्मा शिल्पकार पीडीए सम्मेलन को सांसद राम शिरोमणि वर्मा रामकेश यादव मकसूद आलम रामसागर अकेला आरिफ अनवर परवेज उमर सुमैया राणा शत्रुघ्न वर्मा रामलाल यादव डॉक्टर एहसान परशुराम वर्मा नर्सिंग पाल यादव शकील मकसूद एजाज मलिक बकलोल नियाजी आबिद अली डॉक्टर हिज कौसर कृष्ण कुमार यादव सरफराज अमरजीत यादव जगन्नाथ यादव अंसार अहमद शकील अहमद पूर्व विधायक रामलाल अकेला पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार पटेल रमाकांत दूबे कृष्ण कुमार गिहार हारुन भाई पप्पू सद्दाम उमाशंकर विश्वकर्मा शिव अखिलेश विश्वकर्मा किसान नेता ब्रिजेश सहित आदि ने संबोधित किया।