img

Uttarakhand News: बलात्कार के आरोपी और सल्ट के भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा को पुलिस ने बीती रात्रि मरचूला रोड से अरेस्ट कर लिया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुष्टि की है कि आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद, रानीखेत जिले की भाजपा अध्यक्ष लीला बिष्ट ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए बोरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

जपा अध्यक्ष लीला ने कहा कि मंडल अध्यक्ष पर लगे आरोप गंभीर हैं, इसलिए जब तक अदालत उन्हें निर्दोष नहीं ठहराती, तब तक पार्टी की सदस्यता से उन्हें हटा दिया गया है। 

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी आरोपों की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कहा कि जब तक अदालत का आदेश नहीं आता, बोरा को उनके पद से हटा दिया गया है।

 

 

 

--Advertisement--