Vaastu Shaastra: मां लक्ष्मी की कृपा चाहिए तो सोने से पहले जरूर करें ये काम, हो जायेंगे मालामाल

img

हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि उसके और उसके परिवार वालों के जीवन में किसी भी तरह की कोई कमी न आये। उसके घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास बना रहे। इसके लिए वह दिन रात मेहनत भी करता है। हालांकि, मेहनत करने के बाद भी कई लोगों की स्थिति नहीं सुधर पाती है। उनके पास हमेशा आर्थिक समस्या बरकरार रहती है। इन परेशानियों का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। ऐसे में इंसान को वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) से जुड़े कुछ उपाय कर लेने चाहिए जिसे नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और सुख-समृद्धि आने लगती है।

सोने से पहले के उपाय

हर इंसान अपना घर सावधानी और पसंद के साथ बनाता है। उसे बेहद करीने से सजाता भी है। हालांकि, इस दौरान वह कई बार वह वास्तु का ध्यान नहीं रखता जसकी वजह से बाद में उसके जीवन में कई तरह की दिक्कतें आने लगती हैं। ऐसे में घर में रात को सोने से पहले कुछ उपाय करके इन दिक्क्तों को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। (Vaastu Shaastra)

किचन में बाल्टी

वास्तुशास्त्र (Vaastu Shaastra) में कहा गया है कि रात को सोने से पहले एक बाल्टी पानी किचन में भरकर रख दें। ऐसा करने से इंसान को कर्ज से छुटकारा मिलता है और पैसों की समस्या दूर होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

भरी हुई बाल्टी

बाथरूम में रखी बाल्टी कभी खाली नहीं होनी चाहिए। वास्तु के अनुसार बाथरूम में भरी हुई बाल्टी से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं।

दीपक जलाएं

मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो घर के मुख्य द्वार पर नियमित रूप से दीपक जलाना चाहिए। साथ ही मुख्य दरवाजे पर लाइट भी जली रहनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में वास करती हैं।

Vidur Niti: ऐसे लोगों को कभी नहीं मिलता सम्मान

एक और मदरसे पर चला bulldozer,आतंकी गतिविधियों के लिए होता था परिसर का इस्तेमाल!

Related News