Vastu Tips : इस पौधे को जोड़े में लगाने पर होते हैं चमत्कारिक बदलाव, जानें खास बातें

img

वास्तु शास्त्र कहता है कि ऐसे बहुत से पेड़ पौधे है जिनको घर में लगाने से न केवल घर की खूबसूरती बढ़ती है बल्कि घर मे रहने वाले सदस्य के लिए अच्छा भाग्य और घर की सुख समृदि लिए मददगार साबित होती है। इन पौधे के अस्तित्व को हमारे जीवन में  बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है।

हम सभी लोग अपने घर को सुन्दर बनाने व दिखाने के लिए कई प्रकार के पौधों और plant को लगाते हैं जिन्हेंलोग show plant भी कहते है। यह पौधे हमारे घर को दिखने में सुन्दर तो बनाते ही है साथ ही साथ के घर के वातावरण को भी शुद्ध बनाए रखते हैं।वास्तु शास्त्र के हिसाब से कुछ plant ऐसे भी होते हैं, जो घर में रहने वाले वाले परिवार के सदस्यों के भाग्य का ताला खोलने में सक्षम होते हैं। वास्तु-शास्त्र मानता है कि इन plants में इतनी सकारात्मक ऊर्जा होती है कि यह सारे घर को उस  ऊर्जा से परिपूर्ण कर देते हैं।इसी तरह के पौधों में से एक पौधा है मोरपंखी, सामानयतः यह plant जनसाधारण लोगो में विद्या के पौधे के नाम से जाना जाता हैं। हिअंदू धार्मिक शास्त्रों का मानना है कि यह plant जिसे मोरपंखी कहते है घर में इसे जोड़े में लगाने से यह plant  घर परिवार के सदस्यों के लिए बहुत ही शुभ होता है।

बुधवार को ऐसे करें भगवान गणेश की पूजा, विघ्नहर्ता दूर करेंगे सारे कष्ट

तो चलिए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कि इस मोरपंखी के पौधे के क्या फायदे हैं और इसे लगाने का क्या तरीका हैं।

मोरपंखी के plant को जोड़े में लगाने के फायदे

1•वास्तु-शास्त्र के मुताबिक यदि मोरपंखी का पौधा घर में जोड़ा में लगाया जाए तो घर मे स्थित नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और साथ ही साथ घर मे रह रहे परिवार के लोगों के बीच मनमुटाव और तनाव की स्थिति पैदा नहीं होती है। इस पौधे के प्रभाव से परिवार में प्रेम प्यार, सद्भावना और सहयोग बना रहता है।

2• कहा जाता है कि इस मोरपंखी के plant  में इतनी सकारात्मक ऊर्जा होती है कि यदि इसको घर में जोड़े में लगाया जाए, तो यह घर के सदस्यों की बुद्धि के विकास में मदद करता है। साथ ही साथ इस पौधे को घर में लगाने से घर के परिवार के लोगो का काम के प्रति मन एकाग्र होता है। बच्चों का दिमाग तेज होता है और पढ़ाई में दिलचस्पी बढ़ जाती है।

3•वास्तु शास्त्र के मुताबिक मोरपंखी का जोड़ा पौधा घर पर आने वाली विपत्ति और नकारात्मक शक्तियों को घर के अंदर में प्रवेश नहीं करने देता है। यह घर की सुख-शांति बनाए रखता है और घर के परिवार के लोगो को आर्थिक लाभ भी पहुंचाता है।

 मोरपंखी का पौधा घर में कैसे लगाऐ

1•अगर आप मोरपंखी का plant घर में लगाना चाहती है  तो एक बात का ध्यान विशेष रूप से रखें कि इस पौधे को कभी भी अकेला नही लगाना चाहिए यह पौधा हमेशा जोड़े में ही लगाना चाहिए। माना जाता है कि इस पौधे को जोड़े मे लगाने से दांपत्य जीवन सुखी बना रहता है।

2• इस मोरपंखी के plant को सदैव घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए।

3• इस plant के विकास के लिए इसको सूर्य की रोशनी की जरूरत होती है, इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि यह पौधा घर के उत्तर दिशा लगायी जाये और यहां पर इसे अच्छी मात्रा में धूप लग सके।

4• माना जाता हो कि यह plant घर के परिवार के लोगो को रोगों से बचाए रखने मे मददगार होता है, इसलिए जैसे ही आपके घर मे लगा हुआ मोरपंखी का पौधा सूख जाता है , तो घर में तुरंत दूसरा पौधा ला कर लगा दें।

Related News