Vastu Tips: समस्याएं दूर करनी है तो घर की पूर्व दिशा में रखें जल से भरा पात्र

img

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसके घर परिवार में किसी भी तरह की समस्या न आये। घर परिवार में हमेशा सुख समृद्धि का वास रहे। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के लिहाज से सावन महीने में घर के सदस्यों को शिव उपासना करनी चाहिए। इससे सभी का भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है और सभी संकट दूर होते हैं। इसके साथ ही वास्तुशास्त्र में कुछ जरूरी और आसान उपाय बताये गए हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार सावन के महीने में घर के अंदर पूर्व दिशा को विशेष तौर पर साफ सुथरा रखना चाहिए।

vastu shastra - Vastu Tips

इस दिशा में एक छोटा सा जल स्रोत रख सकते हैं। यह एक पानी का कृत्रिम फव्वारा या तांबे का जल कलश भी हो सकता है। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है। पूर्व दिशा में जल रखने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है, इसके अतिरिक्त इसी दिशा में भगवान शंकर की प्रतिमा स्थापित करना भी लाभकारी होगा। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और घर के सदस्यों क़ि सभी मनोकमनाएं पूरी करते हैं। लेकिन घर क़ि इस दिशा में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित करते समय उनका अर्धनारीश्वर स्वरूप में ही लगाएं। (Vastu Tips)

शिव क़ि सफेद संगमरमर की प्रतिमा अधिक शुभ मानी। इससे घर में पति-पत्नी के संबंध मधुर बने रहते हैं। इसके अतिरिक्त सावन महीने में घर के अंदर तुलसी के पौधे को भी लगाना चाहिए इसके लिए विशेष रूप से उत्तर दिशा तय की गई है। तुलसी के पौधे को मिट्टी के गमले में ही रोपा जाना चाहिए। इससे घर का वातावरण शुद्ध होने के साथ-साथ पूर्वजों का आशीर्वाद भी मिलता है। वास्तु (Vastu Tips) के अनुसार सावन के महीने में नकारात्मक ग्रहों को दूर करने के लिए और मन में शांति सुकून बनाए रखने को पंचमुखी रुद्राक्ष धारण किया जा सकता है। इससे आपकी सेहत और सौभाग्य बढ़ते रहेंगे।

भोले बाबा की पूजा पर भी पड़ी महंगाई की मार, अब मंगला आरती के लिए चुकाने होंगे अधिक रुपये

Related News