Vastu Tips: तुलसी का पौधा घर में लगाने से होते है कई फायदे, जानें जरूर

img

हिंदू धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का नियमित पूजन होता है, उस घर में दुख और दरिद्रता का कभी आगमन नहीं होता है। अश्विन माह में घर में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख और समृद्धि आती है। कार्तिक माह में विशेष रूप से तुलसी पूजन किया जाता है। वास्तुशास्त्र में भी तुलसी का विशेष महत्व है। तुलसी के पौधे को वास्तुशास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है। माना जाता है कि तुलसी का पौधा घर में होने से घर के वास्तु दोष भी दूर हो जाते हैं। लेकिन घर में तुलसी का पौधा लगाने के कुछ नियम हैं तो आइए जानते हैं उनके बारे में….

Tulsi Puja

1-वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा लगाने का सबसे उचित स्थान है उत्तर-पूर्व की दिशा या ईशान कोण।

2- तुलसी जी को कभी जमीन पर नहीं लगाना चाहिए, इन्हें किसी ऊंचे स्थान या गमले में लगाएं।

3- छत पर तुलसी का पौधा लगाना वास्तुशास्त्र में अच्छा नहीं माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से तुलसी का सकारात्मक ऊर्जा का घर में वास नहीं होता है।

4- तुलसी जी को बहुत पूज्य माना जाता है, इसलिए ध्यान रखें जहां भी तुलसी का पौधा लगाएं वहां साफ-सफाई रखें और जूता-चप्पल उस जगह से दूर रखें।

5- अगर घर में एक से ज्यादा तुलसी के पौधे हों तो ध्यान रखें कि ये 3,5,7 की विषम संख्या में होने चाहिए। 2,4,6 की सम संख्या में तुलसी के पौधों का होना शुभ नहीं माना जाता है।

6- तुलसी के पौधे को सूखने नहीं देना चाहिए,इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता है।

7- तुलसी के पौधे को प्रतिदिन जल चढ़ाने और शाम के समय उनके समीप शुद्ध धी का दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

Related News