Vastu Shastra: घर में इन चीजों को रखने से आती है पॉजिटिव एनर्जी, मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा

img

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) अनुसार घर में रखी हर चीज में सकारत्मक और नकारात्मक एनर्जी होती है। व्यक्ति के जीवन पर पूरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि हर वस्तु को सही दिशा और सही जगह पर से नहीं उसका पॉजिटिव असर व्यक्ति पर पड़ता है। हर व्यक्ति की चाहता होती है कि घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे। घर के सदस्यों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। हमेशा सुख-समृद्धि का आगमन रहे। इसके लिए वह दिन-रात मेहनत भी करता है लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी अच्छी कमाई नहीं हो पाती और आर्थिकस्थिति खराब बनी रहती है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए वास्तु शास्त्र में कई तरह के उपाय बताये गए हैं। इन नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि लाई जा सकती है।

Vastu Tips - Vastu Shastra

तुलसी का पौधा (Vastu Shastra)

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। तुलसी दाल को पूजा-पाठ भी इस्तेमाल किया जाता है। कहते हैं कि आर्थिक समस्या से परेशान लोगों को अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से भी मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है। (Vastu Shastra)

मिट्टी का घड़ा

Vastu Shastra में कहा गया है कि घर की उत्तर दिशा में मिट्टी का एक घड़ा पानी से भरा हुआ रखने से भी सुख समृद्धि आती है। हाँ इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ये घड़ा कभी खाली न हो पाए।

धातु का कछुआ (Vastu Shastra)

वास्तुशास्त्र (Vastu Shastra) में बताया गया है कि घर में धातु का कछुआ रखना भी बेहद शुभ फलदायी होता है। कहते हैं कि घर की उत्तर दिशा में कछुआ रखने से धन-धान्य बढ़ता है। घर में कछुआ रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि कछुए का मुंह घर के अंदर की तरफ होना चाहिए तभी लाभ मिलता है।

क्रिस्टल बॉल

घर के दरवाजे या फिर खिड़की के ऊपर क्रिस्टल बॉल रखना भी वास्तुशास्त्र (Vastu Shastra) में शुभ माना गया है।इस उपाय करने से भी घर में धन की कमी नहीं होती। साथ ही, घर में हाथी का स्टैच्यू भी रखा जा सकता है।ये भी सुख समृद्धि बढ़ाने वाला होता है।

Astrology For Today: इस राशि में होने जा रहा है राहु का गोचर, जानें किन राशि के जातकों को होगा फायदा

Related News