img

हर देश की अपनी खाद्य संस्कृति होती है। इंसान की हर अवस्था में आदतें, पहनावे, खान-पान के मामले में अलग-अलग जरूरतें होती हैं। भोजन मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है और मांसाहार सभी भारतीयों के लिए रुचि का विषय है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक देखा गया है कि भारत में 40 प्रतिशत आबादी शाकाहारी है।

वाराणसी में, आसपास के क्षेत्र में मंदिर होने के कारण शराब और मांस की तैयारी और बिक्री प्रतिबंधित है। तो वहीं, हरिद्वार को सबसे धार्मिक और पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। इसलिए यहां केवल शाकाहारी भोजन ही मिलता है।

ऋषिकेश में मांसाहारी खाना पकाने पर भी प्रतिबंध है। हाल ही में बनी राम जन्मभूमि अयोध्या में भी मांस खाना प्रतिबंधित है। गुजरात के पालिताना में मांसाहार पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।

वृन्दावन में मांसाहारी भोजन भी नहीं मिलता। तमिलनाडु में मदुरगई भी केवल शाकाहारी भोजन परोसता है। इन शहरों के अलावा और भी शहर हैं जहां त्योहारों के दौरान मांस नहीं खाया जाता है।
 

--Advertisement--