VHP की फायर ब्रांड नेता Sadhvi Prachi बोलीं- नाथूराम गोडसे को बदनाम करने की साजिश…

img

नई दिल्ली. अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली VHP की फायर ब्रांड नेता Sadhvi Prachi ने एक बड़ा बयान दिया है। Sadhvi Prachi ने कहा आतंकवाद, नक्सलवाद समेत देश की जो भी समस्याएं हैं वो नेहरू परिवार की देन है। पीलीभीत पहुंची साध्वी ने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस ने देश पर शासन चलाया है, उसकी वजह से समस्याएं पैदा हुई हैं। इसलिए नेहरु खानदान की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसे को बदनाम करने की साजिश नेहरू ने की थी।

इस दौरान साध्वी ने नागरिकता संशोधन बिल (CAB) की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रहित में उठाया गया कदम है। इससे किसी को क्षति नहीं होगी। राष्ट्रद्रोहियों को देश से निकल जाना चाहिए। सरकार को अपना पंजीकरण रजिस्टर बनवाना चाहिए। इससे देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत होगी। सरकार जल्दी ही देश की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर और प्रभावी कदम उठाएगी।

साध्वी प्राची ने कहा कि एनआरसी (NRC) से किसी को डरने की जरूरत नहीं है, यह भारत के हित में है। उन्होंने कहा कि भारत विरोधी इसका विरोध कर रहे हैं। साध्वी ने कहा कि वर्ष 2019 सरकार के लिए लकी रहा है। वहीं राष्ट्रहित में जनसंख्या बिल आ रहा है। इसके तहत सभी का पंजीकरण होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- मोदी को PM और नीतीश को CM बनाने वाला ये ब्रह्मास्त्र लगा केजरीवाल के हाथ, जानकर उड़ेंगे होश

Related News