मोदी को PM और नीतीश को CM बनाने वाला ये ब्रह्मास्त्र लगा केजरीवाल के हाथ, जानकर उड़ेंगे होश

img

नई दिल्ली. Aam Aadmi Party के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind kejriwal ने शनिवार सुबह Tweet करके दिल्ली चुनाव के संबंध में एक बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री Arvind kejriwal ने Tweet करके बताया है कि प्रशांत किशोर की कंपनी आई पैक दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘AAP’ के लिए काम करेगी।

आपको बता दें कि बिहार में प्रशांत किशोर की आज मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से मुलाकात होनी है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर JDU में प्रशांत किशोर का विरोध हो रहा है क्योंकि उनकी राय पार्टी से अलग है।

बताया जाता है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के पीछे राजनीति रणनीतिकार प्रशांत किशोर की अहम रणनीति मानी जाती है। वहीं उसके एक साल बाद 2015 में बिहार में बने महागठबंधन को एकजुट करने के बाद मिली प्रचंड जीत में प्रशांत किशोर का अहम योगदान माना जाता है।

आपको बता दें कि बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री व JDU के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने पार्टी के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को सलाह दी है कि वे अपने बारे में भ्रम न पालें। वोट के गणित को देखें।

नागरिकता संशोधन बिल पर JDU के स्टैंड से खफा प्रशांत किशोर ने बुधवार को Tweet कर कहा था कि नागरिक संशोधन बिल का समर्थन करने के पहले JDU नेतृत्व को उन लोगों के बारे में सोचना चाहिए, जिन्होंने 2015 में उन पर विश्वास और भरोसा जताया था। हमें नहीं भूलना चाहिए की 2015 की जीत के लिए पार्टी और इसके प्रबंधकों के पास जीत के बहुत रास्ते नहीं बचे थे।

इस मुद्दे पर लगातार दो दिन Tweet कर अपनी आपत्ति जताने वाले किशोर का नाम लिए बिना ही नीरज कुमार ने इशारों ही इशारों में जवाब दिया है। गुरुवार की सुबह अपने Tweet में कहा कि नीतीश कुमार विचार और कर्म से धर्मनिरपेक्ष हैं। यह दर्पण की तरह साफ है। काम ही उनकी पहचान है।

उन्होंने प्रशांत किशोर को सलाह दी कि भ्रम न पालें, वोट के गणित को देखें। नीतीश कुमार के नेतृत्व एवं जनादेश से स्पष्ट हो जाएगा। गौर करें 2015 विधानसभा चुनाव (64.17 लाख) की तुलना में 2019 लोकसभा चुनाव (89.02 लाख) में JDU के वोटों में 39% (24.85 लाख) का इजाफा हुआ। ज्ञानवर्द्धन करें।

यह भी पढ़ें- दुनियाभर में बज रहा भारत का डंका, 7 समुंदर पार इस देश में चुने गए 15 भारतवंशी सांसद !

Related News