Video: इस शख्स के मुंह से निकलती हैं आग की बड़ी-बड़ी लपटें, फिर नहीं होता कोई नुकसान, वीडियो देख खौफजदा हुए लोग

img

ये पूरी दुनिया टैलेंट की खान है। यहां कई तरह के ऐसे टैलेंट निकल आते हैं जो हर किसी को हैरान कर देते हैं। सोशल मीडिया पर आये दिन ऐसे-ऐसे करतब ट्रेंडिंग में बने रहते हैं जिन्हे देखकर भी उस पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। आज कल भी ऐसा ही एक करतब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Fire stunt videos

करतब के इस वायरल वीडियो में एक शख्स अपने मुंह से आग की बड़ी-बड़ी लपटें निकालता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि इस इस स्टंट को अपने घर पर करने की कोशिश गलत से भी मत कर लीजिएगा, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। वायरल हो रहा ये स्टंट वाकई बेहद खतरनाक है और एक छोटी सी भी गलती इंसान की जान ले सकती है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स जो देखने में प्रोफेशनल लग रहा है, अपने मुंह से आग निकाल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले ये शख्स अपने मुंह में जल्दी आग पकड़ने वाला कोई पदार्थ भरता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Techzexpress (@techzexpress)

 

इसके बाद तेजी के साथ उसे आग पर छोड़कर अपने मुंह से बड़ी-बड़ी आग की लपटें निकाल रहा है। इस वीडियो को techzexpress पेज से साझा किया गया है। इसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 13 हजार से अधिक लोगों ने इसे अब लाइक भी किया है।

Related News