Video: शख्स को शेर से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, बन आई जान पर, देखें खौफनाक मंजर

img

कई बार जानवरों से छेड़छाड़ करना इंसान के लिए भारी पड़ जाता है और उसे इसका गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ जमैका के रहने वाले एक शख्स के साथ। दरअसल ये शख्स चिड़ियाघर घूमने गया था। वहां पर ये शेर के साथ मस्ती करने लगा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। हालांकि शेर भले ही पिंजरे में बंद था लेकिन हैं तो वह शेर ही।Lion

 

शेर अपने साथ हो रही इस तरह की अजीब हरकतों से भड़क गया और हाथ पैर मारने लगा। इस पर भी शख्स नहीं माना और शेर के मुंह में हाथ देकर उसके दांत छूने लगा। इस वक्त तक शेर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। शेर ने उस शख्स का हाथ अपने मुंह में दबा लिया और मजबूती के साथ उसे अपनी तरफ खींचने लगा।

शेर की इस हरकत से इस बार शख्स भी सपकपा गया और अपना हाथ छुड़ाने लगा। हालांकि, उस समय तक शेर पूरी तरह से उसके हाथ को दबोच चुका था। काफी देर कोशिश करने के बाद शेर ने शख्स का हाथ छोड़ दिया लेकिन तब तक वह उसके हाथों की उंगलियां बुरी तरह घायल हो चुकी थी।

https://twitter.com/OneciaG/status/1528082220547809281?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1528082220547809281%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fviral-news%2Fstory-man-gave-his-hand-in-lion-mouth-then-realise-his-mistake-what-he-done-scary-video-blast-internet-6544946.html

इस घटना का एक वीडियो पर ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्विटर यूजर्स कमेंट क्र इस शख को गलत बता रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेर ने उस शख्स की क्या हालत कर दी। उस शख्स के पीछे खड़े लोग इस घटना का वीडियो बनाते रहे और वो शख्स शेर से अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश करता रहा।

Related News