video viral: शेर को I love you बोलने के लिए बाड़े में कूद गई महिला, फिर हुआ कुछ ऐसा कि हैरान रह गए लोग

img

न्यूयॉर्क। अमेरिका के चिड़ियाघर का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला की हरकत देखकर लोग दंग रह गया। इस महिला का ये वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसके पति ने बनाया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह शेर के एक बाड़े में कूद गयी।

loin and women

एक रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क में ब्रोंक्स चिड़ियाघर की एक अजीबो गरीब घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख कर लोग हैरान रह गए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला शेर को देखते ही उसके बाड़े में कूद जाती है, वह बिना डरे शेर को गुलाब दिखाते हुए उसे ‘आई लव यू, आई कम बैक फॉर यू भी बोलती है’ वहीं महिला का पति उसे बचाने की बजाय उसका वीडियो  बनाता रहा।

इस वीडियो महिला ने ही सोशल मीडिया पर साझा किया है। महिला की इस हरकत के बाद चिड़ियाघर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। फुटेज में महिला लाल रंग की पोशाक में हाथ में कुछ गुलाब लिए हुए नजर आ रही है। महिला के पति द्वारा रिकॉर्ड की गई क्लिप में, महिला को शेर से बात करते हुए सुना जा सकता है। महिला दांतों में नोट दबाए शेर के सामने डांस भी करती हुई दिखाई देती है।

वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि ये महिला इससे पहले भी इस तरह की हरकत कर चुकी है। ये महिला साल 2019 में भी इसी चिड़ियाघर मेंह शेर के बाड़े में कूद गई थी और डांस किया था। चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि जब तक महिला की हरकत की सूचना पर सिक्योरिटी गार्ड वहां पहुंचे तब तक वह बाड़े से बाहर आ चुकी थी।

Related News