Viral Dance Video: अपनी शादी में दुल्हन ने किया ऐसा शानदार डांस कि दूल्हा भी हो गया…

img

भारत में होने वाली शादियों की बात ही निराली होती है। इसमें कई तरह के रस्मों रिवाज के साथ हंसी मजाक, डांस-मस्ती और मेल-मिलाप भी खूब होता है। ऐसे में लोग शादियों में खूब एन्जॉय करते हैं। सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं। हर वीडियो में दूल्हा-दुल्हन का अपना अलग अंदाज होता है। आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन का वीडियो दिखाने जा रहे हैं जो अपने दूल्हे राजा का स्वागत एक अलग अंदाज में करती है।

DANCE VIDEO

सोशल मीडिया पर वायरल कुछ सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने बारात लेकर वैन्यू हॉल में आ गया है। वह सोफ़े पर बैठता है। इसके बाद वेन्यू हाल में दुल्हन की शानदार एंट्री होती है। दुल्हन बेहद ही शानदार डांस करते हुए अपने दूल्हे के पास जाती है। इस दौरान बैकग्राउंड में सैंया सुपरस्टार गाना बज रहा होता है।

दुल्हन वैसे तो पूरे वीडियो में शानदार डांस करतु हुई नजर आती है लेकिन उसके कुछ स्टेप्स इतने अच्छे होते हैं जिसे देख दूल्हा भी ताली बजाने लगता है। हालाँकि वीडियो में दूल्हे का चेहरा नहीं दिखता है लेकिन लेकिन बैकग्राउन्ड में उसे ताली बजाते हुए देखा जा सकता है। वहीं शादी में मौजूद अन्य लोग भी दुल्हन के डांस को खूब एन्जॉय करते हैं। हर किसी की निगाहें दुल्हन पर ही टिकी रहती है।

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर photoshoot_wedding नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस इ अभी तक पांच हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट करके अपना प्यार भी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘दुल्हन ने बहुत ही प्यारा डांस किया। उनका नाच देख मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई।’ एक अन्य यूजर लिखते हैं ‘अरे ये दुल्हन डांस करते हुए कितनी क्यूट लग रही है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘यह देखकर अच्छा लगा कि दुल्हन अपनी शादी में खुलकर एन्जॉय कर रही है। बस इसी तरह के और भी कई कमेंट्स आ रहे हैं।

Related News