
सोशल मीडिया पर वैसे तो हर तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें जानवरों से भी जुड़े तमाम वीडियो होते हैं जो लोगों को बेहद पसंद आते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स ने बंदर को ऐसा जादू करके दिखाया जिससे वह हैरान रह गया। इस वीडियो को टिकटॉक पर शेयर किया है। यहां इसे 1.6 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो मेक्सिको सिटी के चैपलटेपेक चिड़ियाघर में रिकॉर्ड किया गया था।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं मैक्सिकन चिड़ियाघर में मैक्सिमिलियानो इबारा नाम का एक विजिटर बंदर को कुछ दिखा रहा है। ये बंदर एक बड़ी कांच की खिड़की के उस पार एक बाड़े में बैठा हुआ है। दरअसल, विजिटर बंदर के सामने एक मैजिक ट्रिक कर रहा था। विजिटर की इस जादुई ट्रिक को देखकर बंदर चौंक जाता है। इस मैजिक ट्रिक को देखकर बंदर चौंकाने वाली प्रतिक्रिया देता है। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूबवायरल हो रहा है।
इधर-उधर भागने लगा बंदर
वीडियो में आप देख सकते हैं कि विजिटर को मैजिक ट्रिक करते देख बंदर इधर से उधर भागने लगा और चेहरे पर अजीबोगरीब रिएक्शन दिया। बंदर के इधर उधर भागने के बावजूद वह शख्स अपना मैजिक ट्रिक दिखाना जारी रखता है और बंदर को इस ट्रिक पर भरोसा नहीं हो पा रहा।
--Advertisement--