महिला क्रिकेट टीम की विराट कोहली ने कहा- इस भारतीय खिलाड़ी को कभी भी संन्यास नही लेना चाहिए॰॰॰

img

नई दिल्ली॥ इंडियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने 2-3 साल से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। वह महिला इंडियन क्रिकेट टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है। मंधाना ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू दिया था, जिसमे उनसे बहुत तरह के प्रश्न किए गए थे। आपको बता दें कि मंधाना को महिला क्रिकेट टीम का विराट कोहली कहा जाता है।

प्रश्न:- टीम के खिलाड़ियों को आपसे क्या शिकायत रहती है?

उत्तर:- मैं काफी जल्दी चीजों को भूल जाती हूँ, और कहीं बार 15 मिनट मे ही मैं कुछ चीजें भूल जाती हूँ।

प्रश्न:- आपके बारे मे ऐसी बात जो बहुत ही कम लोगो को पता हो?

उत्तर:- सबको लगता है मैं काफी शांत तरीके से खेलती हूँ, लेकिन असल मे मैं बहुत शरारती हूँ।

प्रश्न:- आपको सबसे ज्यादा किस चीज का शौंक है?

उत्तर:- प्लेस्टेशन पर गेम खेलना और फिल्में देखना।

पढ़िएःरिकी पोन्टिंग का बड़ा बयान, ये खिलाड़ी भविष्य में क्रिकेट पर करेगा राज, नाम ऐसा जो आपको चौंका के रख देगा

प्रश्न:- आपका आदर्श खिलाड़ी कौनसा है?

उत्तर:- कुमार संगकारा और मैथ्यू हैडन

प्रश्न:- किस गेंदबाज को आप कभी नही खेलना चाहते?

उत्तर:- मिचेल स्टार्क

प्रश्न:- आपको किस खिलाड़ी के संन्यास लेने से डर लगता है?

उत्तर:- जिस तरह से विराट कोहली प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें कभी भी संन्यास नही लेना चाहिए।

Related News