Vladimir Putin ने अमेरिका को दी एटमी हमले की चेतावनी, कहा, हल्के में न लें पश्चिमी देश

img

मास्को। यूक्रेन रूस युद्ध और पश्चिमी देशों से तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने आज बुधवार को आंशिक सैन्य लामबंदी का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति में पश्चिमी देशों खास कर अमेरिका को कड़ी चेतावनी भी दी है। पुतिन ने अपने आदेश में कहा कि देश में अब 3,00,000 रिजर्व सैनिकों को तैनात किया जाएगा।

उन्होंने ये भी कहा कि पश्चिम ने सीमा पार कर दी है। पश्चिम देश रूस को कमजोर करने, उसे विभाजित करने और नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा कि यूक्रेन के लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (LPR) को मुक्त करा लिया गया है। इसके साथ ही डोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक डीपीआर (DPR) को भी आंशिक रूप से मुक्त करा लिया गया है।

बता दें कि यूक्रेन के दो शहरों डोनेत्स्क और लुहांस्क को रूस का हिस्सा बनाने को लेकर राष्ट्रपति ने योजना जारी की है। माना जा रहा है कि इसके लिए 23 सितंबर यानी कि कल से वोटिंग होगी। बताया जाता है कि डोनेत्स्क और लुहांस्क, यूक्रेन के जिस डोनबास प्रांत का हिस्सा हैं वह रूस और यूक्रेन के बीच तनाव की सबसे बड़ी मुख्य वजह है। (Vladimir Putin)

‘एटमी चेतावनी कोई ड्रामा नहीं’

इस दौरान राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने अमेरिका सहित सभी पश्चिमी देशों को धमकी देते हुए कहा कि न्यूक्लियर अटैक की चेतावनी को हल्के में न लिया जाए। उन्होंने कहा एटमी धमकी कोई ड्रामा नहीं है अगर रूस पर कोई खतरा दिखा तो वह एटमी हमला करने से भी पीछे नहीं हटेगा। पुतिन ने ये भी कहा कि अपनी मातृभूमि और इसकी संप्रभुता की रक्षा के लिए, वह आंशिक लामबंदी पर जनरल स्टाफ के निर्णय का समर्थन करना जरूरी समझते हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने कहा कि पश्चिम (अमेरका-यूरोप) ने सीमा पार कर ली है। पश्चिम रूस को कमजोर करने, विभाजित करने और नष्ट करने के प्रयास कर रहा है, पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि क्षेत्रीय अखंडता को कोई खतरा पैदा हुआ तो रूस सभी उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल करने में जरा भी नहीं हिचकेगा।(Vladimir Putin)

आपको बता दें कि राष्ट्रपति (Vladimir Putin) के इस ऐलान को युद्ध की तैयारियों से देखा जा रहा है। उनके इस ऐलान के बाद रूसी व्यवसायों और नागरिकों को युद्ध के प्रयास में अधिक योगदान देना होगा। बतया जा रहा है कि राष्ट्रपति पुतिन ने आंशिक सैन्य लामबंदी के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और ये आज यानी बुधवार से लागू कर दिया गया है।

zoom app: जूम users के लिए बड़ा खतरा, अगर ये काम नहीं किया तो हो जाएगा भारी नुकसान!

Azam Khan को लेकर डर रहे अखिलेश, कहा- कहीं जौहर यूनिवर्सिटी से AK-47 न बरामद हो जाये

Related News