img

कांग्रेस के डोनेट फॉर देश नाम के मिशन में प्रियंका गांधी ने अपनी ओर से एक लाख 38 हजार रुपए डोनेट किए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

दान देने के बाद मिलने वाला सर्टिफिकेट शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी जी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की गतिविधियों को संचालित करने के लिए तिलक स्वराज फंड की शुरुआत की थी। इसका मकसद असहयोग आंदोलन के लिए रुपए जुटाना था ताकि स्वराज की स्थापना हो सके।

उन्होंने आगे कहा कि आज करीबन 100 साल बाद कांग्रेस ने डोनेट फॉर देश अभियान शुरू किया है ताकि लोकतंत्र को बचाया जा सके। चंद अरबपतियों के लिए काम करने वाली तानाशाह सरकार के विरूद्ध एक मजबूत विपक्ष खड़ा किया जा सके और संविधान को बचाया जा सके। प्रियंका ने लोगों से भी इस अभियान के तहत डोनेशन देने की अपील की।

गौतलब है कि कांग्रेस ने पार्टी की स्थापना के 100 साल पूरे होने के मौके पर इस अभियान को शुरू किया। इसे 18 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लॉन्च किया था। वहीं अजय माकन इस पूरे कैंपेन की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कैंपेन के ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, 28 दिसंबर सवेरे साढ़े 07:00 बजे तक ₹7,76,73,779 जमा हो चुके हैं। अगर डोनेशन देने वाले राज्यों की बात करें तो टॉप टेन राज्यों में सबसे ऊपर तेलंगाना है।

तेलंगाना से अब तक ₹1,35,68,921 डोनेट किए गए। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र, तीसरे नंबर पर राजस्थान, चौथे पर हरियाणा, पांचवें पर यूपी, छठे पर दिल्ली, सातवें पायदान पर कर्नाटक है।

--Advertisement--