img

Exploitation in the name of Tantra Vidya: संभल में पुलिस ने एक ऐसे गैंग का राज फाश किया है। ये गैंग तंत्र विद्या के नाम पर गरीब परिवारों की महिलाओं और लड़कियों का शोषण कर रहा था। ये गैंग नोटों की बारिश का सपना दिखाकर मासूमों को अपने जाल में फंसाता था और फिर उनके साथ वो करता था, जिसे सुनकर आपका खून खौल उठेगा। तो आईये इस सनसनीखेज खुलासे के बारे में जानते हैं।

पुलिस को हाल ही में एक टिप मिली, जिसके बाद उन्होंने छापेमारी की और इस गैंग के 14 सदस्यों को धर दबोचा। इनके पास से मोबाइल फोन, तंत्र-मंत्र की सामग्री, हथियार और हैरानी की बात एक कछुआ भी बरामद हुआ। पुलिस की पड़ताल में जो खुलासा हुआ, वो किसी की रूह कंपा दे। ये लोग गरीब परिवारों को निशाना बनाते थे। उन्हें कहा जाता था कि तंत्र क्रिया से उनके घर में पैसों की बारिश होगी। लेकिन असलियत कुछ और ही थी। ये एक घिनौना जाल था, जिसमें फंसने के बाद लड़कियों और महिलाओं का यौन शोषण किया जाता था।

पुलिस ने चौकसी ने एक युवती को बचाया

एक पीड़िता ने जो बताया वो सुनकर हर कोई हिल गया। उसने बताया कि मुझे जबरन एक अज्ञात जगह पर ले जाया गया। वहां तंत्र क्रिया के नाम पर मेरी बलि देने की कोशिश की गई। उसकी हिम्मत और पुलिस की तेजी ने उसे बचा लिया।

मासिक धर्म संबंधी डिटेल्स के लिए लड़कियों भरा जाता था फॉर्म

अफसरों की तफ्तीश में सामने आया कि ये गैंग बेहद सुनियोजित तरीके से काम करता था। लड़कियों से उनकी लंबाई, मासिक धर्म की डिटेल्स और निजी जानकारी के लिए फॉर्म भरवाए जाते थे। फिर उनका वीडियो बनाया जाता था, जिसे तंत्र क्रिया की तैयारी के नाम पर इस्तेमाल किया जाता था। ये वीडियो शायद ब्लैकमेलिंग का भी हथियार बनते होंगे। गैंग का एक सदस्य तो इतना बेशर्म था कि उसने कबूल किया कि पैसों की तंगी की वजह से मैं इसमें शामिल हुआ। पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसमें और भी कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।