img

मध्यप्रदेश विधानसभा इलेक्शन में कुछ ही वक्त बचा है। वोटिंग से पहले तरह तरह के सर्वे सामने आ रहे हैं। इस बीच जी न्यूज सी फोर सर्वे में एमपी को लेकर हैरान करने वाले परिणाम सामने आए हैं। एक समाचार चैनल ने सर्वे कराया गया है, जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल किया गया था। इस सर्वे में जनता ने हैरान करने वाला जवाब दिया है।

पोल के अनुसार राज्य में भारतीय जनता पार्टी को जोर का झटका लग सकता है। वहीं इसमें कांग्रेस को बढ़त का अनुमान जताया गया है। ताजा सर्वे की मानें तो कांग्रेस सूबे में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। सर्वे में कांग्रेस को बंपर सीटें आती दिखाई दे रही हैं। सर्वे के अनुसार कांग्रेस को 132 से 146 सीटें आ सकती हैं। बीजेपी को 84 से 98 सीट मिलती दिखाई दे रही है।

वहीं अन्य के खाते में भी पांच सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है। इस सर्वे के अनुसार एमपी इलेक्शन में वोटिंग परसेंटेज में कांग्रेस के पक्ष में जाता दिख रहा है। कांग्रेस को 46 प्रतिशत वोट परसेंट मिल रहे हैं। सत्ताधारी बीजेपी को 43 प्रतिशत वोट परसेंट मिलने का अनुमान है। निर्दलीय और अन्य को 11 प्रतिशत वोट मिल सकता है। 

--Advertisement--