img

भारत में अवैध तरीके से घुसी पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर और उसके प्रेमी सचिन को नोएडा कोर्ट ने शुक्रवार को जमानत दे दी है। 30 साल की सीमा पर भारत में अवैध तरीके से घुसने और उसके प्रेमी सचिन पर सीमा को पनाह देने के आरोप लगे थे। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को 4 जुलाई को अरेस्ट कर लिया था।

पुलिस पूछताछ में सीमा ने बताया कि वह सचिन से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है। इसीलिए वह अपने चार बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई। दोनों ने भारत सरकार से यह आग्रह भी किया कि उन्हें शादी करके एक दूसरे के साथ भारत में रहने की इजाजत दे दी जाए।

बता दें कि सीमा करीब एक महीने से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में सचिन नाम के लड़के के साथ रह रही थी। दोनों की मुलाकात पबजी गेम के जरिए हुई। इस गेम में दोनों पार्टनर थे। धीरे धीरे दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। अपने इसी प्यार को पाने के लिए सीमा अपने चार बच्चों के साथ सरहद पार करके नेपाल के रास्ते भारत आ पहुंची।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सीमा के पास भारत में रहने के लिए कोई वैलिड डॉक्युमेंट नहीं था। भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए सचिन और सीमा शादी करने की फिराक में थे। मगर उससे पहले ही इस बात की सूचना कमिश्नरेट पुलिस गौतमबुद्ध नगर को मिल गई। जैसे ही पुलिस महिला को तलाशने में जुटी, उधर महिला युवक अपने बच्चों संग टैक्सी में सवार होकर फरार हो गई। मगर 4 जुलाई को पुलिस ने सीमा, उसके ब्वॉयफ्रेंड सचिन और सचिन के पिता नेत्रपाल सिंह को अरेस्ट कर लिया। तीनों के विरूद्ध रबूपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया था।

वकील ने दावा किया है कि सीमा और सचिन ने साल की शुरुआत में नेपाल में शादी कर ली है और महिला को पाकिस्तान वापस जाने पर अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा है। 

--Advertisement--