Watch Video: जब नाव से नदी में कूद गया टाइगर, लोगों को याद आये ‘life of pi’ के रिचर्ड पार्कर

img

ये हैरान कर देने वाला वीडियो भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी परवीन कलवान ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया है। ये वीडियो एक रॉयल बंगाल टाइगर के बचाव अभियान से जुड़ा हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक रॉयल बंगाल टाइगर एक नाव से नदी में कूद रहा है। इस वीडियो को देख यूजर्स को ‘लाइफ ऑफ पाई’ के रिचर्ड पार्कर याद आ गए।

royal bengal tiger

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को चंद घंटों में ही एक लाख से अधिक लोगों ने देखा व पांच हजार से ज्यादा ने इसे लाइक किया है। वहीं कई लोगों ने इसे शेयर भी किया और लिखा कि ‘कैसे इस वीडियो ने उन्हें ‘लाइफ ऑफ पाई’ के रिचर्ड पार्कर के बंगाल टाइगर की याद दिला दी, जो 227 दिनों की समुद्री यात्रा में पाई पटेल (सूरज शर्मा) के साथ था।’

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया ‘हम पहले भी लाइफ ऑफ पाई’ में बाघ के तैरने के कौशल को देख चुके हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा ‘लाइफ ऑफ पाई’ फिल्म में टाइगर का सीन इसी वीडियो से प्रेरित था। इस बाघ ने पीछे मुड़कर नहीं देखा..उसने अपनी दुनिया में प्रवेश किया। एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘यह मुझे लाइफ ऑफ पाई की याद दिलाता है! रिचर्ड पार्कर ने भी कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।’

बता दें कि एंग ली द्वारा निर्देशित ‘लाइफ ऑफ पाई’ 2012 की एक महत्वपूर्ण और व्यावसायिक रूप से सफल फिल्म थी। इस फिल्म ने 85वें अकादमी पुरस्कारों में ११ अपने नाम किये था। इसमें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ छायांकन, सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर और सर्वश्रेष्ठ दृश्य प्रभाव सहित चार जीते। इसने गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और दो बाफ्टा पुरस्कार भी मिला था।

Related News