img

Up kiran,Digital Desk : महाराष्ट्र की राजनीति आज गहरी शोक छा गया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार का आज सुबह मुंबई से बारामती जा रहे चार्टर विमान के हादसे में निधन हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद उनके पार्थिव शरीर को बारामती अस्पताल लाया गया, जहां उनके समर्थकों और जनता की भारी भीड़ जमा हो गई।

बारामती अस्पताल के बाहर लोगों का भावुक जमावड़ा

अस्पताल के बाहर लोगों ने अपने प्रिय नेता को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लंबी कतारें बनाई। भीड़ में गहरा दुख और आक्रोश स्पष्ट देखा जा सकता था। प्रशासन और पुलिस को भीड़ को संभालने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। राज्यभर में आज शोक का माहौल है और सभी राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

नेताओं ने जताया अपूरणीय नुकसान

अजित पवार के निधन की खबर सुनकर एनसीपी नेताओं और मंत्रियों का भी भावुक होना लाजिमी था। मंत्री बाबासाहेब पाटिल और नेता विक्रम काले ने रोते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। पाटिल ने कहा, "यह पूरे महाराष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। अजित पवार एक विकासशील और जनप्रिय नेता थे।" विक्रम काले ने इसे राज्य की एक महत्वपूर्ण क्षति बताया और कहा कि महाराष्ट्र ने एक कुशल प्रशासक खो दिया है।

उच्च स्तरीय जांच के आदेश

सरकार ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है।