img

रेलवे पूर्व मध्य रेल में सेवाओं में बेहतरी के मद्देनजर निरंतर आधुनिक बदलाव करते रहता है। ऐसे में रेलवे ट्रैक में भी बढ़ोतरी की जा रही है। इसी क्रम में रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा को सुगम बनाने के लिए बिहार के बेगूसराय जिले से होकर गुजरने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस, कटरा एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को अलग अलग तिथियों पर रद्द कर दिया है। इसके अलावा बरौनी से लखनऊ के लिए चलने वाली ट्रेन को गोंडा स्टेशन तक ही चलाकर बंद कर दिया जाएगा।

जबकि लखनऊ से बरौनी के लिए चलने वाली ट्रेन को लखनऊ की बजाय गोण्डा रेलवे से ही बरौनी के लिए प्रस्थान करवाई जाएगी। पूर्व मध्य रेलवे के सूचना जनसंपर्क अधिकारी बुलंद कुमार ने बताया, पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के बुढ़वल सीतापुर खंड पर इस्थित गुलबहार पुठिया मऊ रेलवे स्टेशन दोहरीकरण कार्य के मद्देनजर 15 अक्टूबर 2 हज़ार 23 तक पीलो इंटरलॉकिंग एवं 16 से 19 अक्टूबर 2023 तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है।

पूर्व मध्य रेलवे के सूचना जनसंपर्क अधिकारी बिनोद कुमार के मुताबिक बेगूसराय बरौनी से होकर सहरसा से 19 अक्टूबर को चलने वाली सहरसा अमित रथ गरीब रथ एक्सप्रेस एवं अमृतसर से 18 अक्टूबर को चलने वाली अमृतसर सहरसा एक्सप्रेस का परिचालन कैंसिल कर दिया गया है।

इसी तरह गोमती नगर से 16 अक्टूबर 2023 को चलने वाली गोमती नगर कामख्या एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है।