
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जबकि खानपान एकदम गड़बड़ हो चुका है। ऐसे में हर दूसरे इंसान को वजन बढ़ने की शिकायत होने लगी है। वजन घटाने के लिए लोग कितने प्रयास करते हैं, लेकिन तमाम कोशिश के बावजूद वह अपना वजन नहीं घटा पाते। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे सिर्फ पानी पीकर वेट को कंट्रोल किया जा सकता है। दरअसल, अच्छी मात्रा में पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। वहीं पानी शरीर को डिटॉक्स करने में भी मददगार होता है। यही वजह है कि पानी बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल कर सकता है। इसके लिए बस आपको पानी पीने के तरीके और मात्रा पर ध्यान देना चाहिए। एक्सपर्ट्स की मानें तो आपको दिन में 8 से 10 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए।
गर्म पानी से वजन कम
नियमित तौर पर सुबह गर्म पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। इसके साथ ही गर्म पानी पीने से खाना भी आसानी से पढ़ता है जिससे वजन तेजी से कम होता है।एक्सरसाइज के बाद 1 गिलास ठंडा पानी आपको कूल डाउन करने में सहायता करता है।
भूख कंट्रोल करता है गर्म पानी
कहते हैं गर्म पानी पीने से भूख कम लगती है। ऐसे में खाने से लगभग 30 मिनट पहले 1 गिलास गर्म पानी पप लेना चाहिए। ऐसा करने से कैलोरी लेने की संभावना को कम किया जा सकता है।
चर्बी का ब्रेक डाउन
शरीर की चर्बी को कम करने के लिए आपको फैट इंटेक पर ध्यान देना चाहिए। गर्म पानी का सेवन शरीर पर चर्बी को कम करता है। यही वजह है कि गर्म पानी जरूर पीना चाहिए।
डाइजेशन में सुधार
पानी एक लुब्रिकेंट एजेंट की तरह काम करता है, जिससे पाचन प्रक्रिया सुचारु रूप से काम करती है। पानी पीने से पेट में ऐसे फूड पार्टिकल्स घुल जाते हैं जिन्हें पचाने में परेशानी होती है।
कब्ज दूर करता है
गर्म पानी का सेवन आंत में जमाव कम करता है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। गर्म पानी को पीने से कब्ज और अपच की समस्या से भी निजात मिलती है है और वजहं कंट्रोल होता है।
--Advertisement--