लड़की ने बजाया सेलो वाद्ययंत्र तो मंत्रमुग्ध हो गए जंगली जानवर, देखें वायरल वीडियो

img

एक लड़की का सेलो वाद्ययंत्र बजाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब वह सेलो बजा रही है और उसके पीछे आकर कुछ जंगली जानवर खड़े हैं कर उसे सुन रहे हैं। इस लड़की ने इस वीडियो को उस वक्त रिकॉर्ड किया है जब वह एक जंगल के पास इसे बजा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उसके पीछे दो हिरण आकर खड़े हो गए हैं।

viral video

एक रिपोर्ट में अनुसार इस लड़की का नाम डायना है और यह स्पेन की रहने वाली है। यह वीडियो स्पेन के ही मैड्रिड शहर के पास स्थित एक जंगल के निकट शूट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की एक छोटे से कैरेबल स्टूल पर बैठी है और अपना सेलो वाद्ययंत्र बजा रही है। लड़की पूरे मन से उसे बजा रही है। इस दौरान इस पूरे सीन को एक व्यक्ति रिकॉर्ड भी कर रहा है।

वीडियो ने नजर आ रहा है कि जैसे ही वह लड़की सेलो को बजाना शुरू करती है, तभी पीछे से कुछ जानवर उसे देखते हुए उसके काफी नजदीक आ जाते हैं। ये जानवर लड़की को ऐसे देख रहे हैं जैसे वह उसने बात कर रही हो।इस दौरान दोनों जानवर लड़की की धुन को भी समझने का भी प्रयास कर रहे हैं। लड़की ने इस वीडियो को खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसके साथ उसने कैप्शन लिखा है- ‘इन दो हिरणों के लिए बजा रही हूं।’

Related News