शादी में डीजे को लेकर हुआ बवाल तो दूल्हे ने ससुराल वालों पर चला दी गोली, जानें पूरा मामला

img

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी। यहां शादी करने आये एक शख्स ने अपने ही ससुरालीजनों पर गोली चला दी। इस घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। इस वाकये का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में एक युवक कुछ लोगों पर गोली चलते हुए साफ देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि वीडियो में गोली चलाने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि एक दूल्हा है। लोगों का कहना है कि शादी से ठीक एक दिन पहले डीजे को लेकर हुए विवाद की वजह दूल्हे ने अपने ससुरालियों पर तमंचे से फायरिंग कर दी।

FIRING

इस फायरिंग में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया था। आनन फानन में शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई।ये पूरा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकलां गांव का बताया जा रहा है। इस गांव में रहने वाले निवासी इस्तेक़ार का निक़ाह गांव के ही अफजाल की बेटी के साथ होना तय हुआ था।

रविवार को गांव के पास स्थित एक बैंकट हॉल में बारात आनी थी, लेकिन शनिवार की रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया और दूल्हे ने ससुराली जनों पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा था कि दूल्हे पक्ष के घर डीजे बज रहा था, जिसमें दुल्हन और दूल्हे पक्ष के लोग नाच रहे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में कहासुनी होने लगी।

विवाद इतना बढ़ा कि अगले दिन रविवार को जिस दिन बारात आनी थी उस दिन फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान दूल्हे इस्तेक़ार ने अपने घर की छत पर से दुल्हन पक्ष के लोगों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली लगने से दुल्हन पक्ष की तरफ से 50 वर्षीय व्यक्ति जफ़र घायल हो गए। बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Related News