पंजाब चुनाव 2022 में किस पार्टी की बनेगी सरकार, सर्वे में आए ये चौंकाने वाले नतीजे

img

पंजाब में 2022 के विधानसभा इलेक्शन होने हैं। मशहूर समाचार चैनल एबीपी न्यूज-सी वोटर के साथ मिलकर हर सप्ताह चुनावी प्रदेशों का सर्वे कर रहा है। जानिए पंजाब में 2022 में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी व आम आदमी पार्टी में किसकी सरकार बन सकती है और जनता का पसंदीदा मुख्यमंत्री कौन है।

panjab election

सर्वे में लोगों से पूछा गया कि पंजाब में इलेक्शन कौन जीतेगा? इसके उत्तर में आपको बता दें कि सर्वे में 1 % लोगों का मानना है कि राज्य में अन्य इलेक्शन जीते जाएंगे, जबकि 7 % लोगों का कहना है कि त्रिशंकु विधानसभा बनेगी। तो वहीं सबसे ज्यादा 29 % लोगों ने आप के पक्ष में वोट किया।

मुख्यमंत्री की पसंद कौन?

न्यूज चैनल के सर्व के अनुसार सीएम के चेहरे को लेकर जब लोगों से प्रश्न किया गया तो 32 % लोगों ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को पसंद किया।

वहीं 24 % ने केजरीवाल, 2 % ने कैप्टन अमरिंदर सिंह, 17 % ने सुखबीर सिंह बादल, 13 % ने भगवंत मान और 5 % ने नवजोत सिद्धू और 7 % ने अन्य पर विश्वास जताया। पंजाब पर ये सर्वे सात दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच किया गया था, जिसमें 5687 लोगों की राय ली गई।

Related News