
नाइजीरिया में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है. नाव पलटने से करीब 100 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे.
पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी अजय ने कहा कि दुर्घटना नाइजर नदी में हुई। हादसा पड़ोसी राज्य नाइजर के पास हुआ। तलाश जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। नाव में क्षमता से अधिक लोग बैठे थे। संभवत: इसी के कारण हादसा हुआ है।
नाइजर नाइजीरिया की सबसे बड़ी नदी है। इस घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने डूबे नागरिकों की तलाश शुरू कर दी है. उनके शव निकाले जा रहे हैं। नाइजीरिया में स्थानीय रूप से निर्मित नावों का उपयोग किया जाता है। इसी के चलते ऐसी घटनाएं होती हैं।