img

यूपी के देवरिया में 2 अक्टूबर को हुए नरसंहार से पूरा राज्य दहल गया, जिसे अभी भी उबर नहीं पा रहा है। इस कांड के बारे में जिसने भी सुना वो हैरत में पड़ गया। रुद्रपुर क्षेत्र में भूमि रंजिश के चलते एक ही परिवार के पाँच लोगों सहित कुल छह लोगों का कत्ल कर दिया गया। जिसे जिसने भी सुना वो बस सहम कर रह गया।

वही अब इस केस में एक अहम सुबूत पुलिस के हाथ लगा है। जी हां जांच टीम देवरिया के फतेह पुर गांव के लेहड़ा टोला में प्रेम चंद यादव सत्यप्रकाश दुबे के मकान पर पहुंची थी। जहां पुलिस को इस मामले में बड़ा सुबूत हासिल हुआ है।

पुलिस को एक सीसीटीवी हाथ लगा है जो कि प्रेम चंद के अभयपुरा टोला से लेहड़ा टोला जाने वाले रास्तों के बीच एक मकान पर लगा है। यही कैमरे इस बात की पुष्टि करेंगे कि आखिर में 2 अक्टूबर को क्या हुआ था या हो सकता है कि कुछ और अहम सबूत पुलिस के हाथ लग जाएं।

 

--Advertisement--