img

केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में आज सरस महोत्सव के दूसरे दिन की शाम पूरी तरह से भक्ति और लोक संगीत के रंग में डूबी रही। प्रसिद्ध गायक और सांसद मनोज तिवारी के गीतों पर थिरकने से केशव प्रसाद मौर्य स्वयं को रोक न सके और उन्होंने सुर से सुर मिलाकर मंच की शोभा बढ़ाई। डिप्टी सीएम को इस अंदाज में देख जनता का उत्साह दोगुना हो गया। वहीं, सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के ओजस्वी और सूफी गीतों ने पूरे पंडाल में ऊर्जा भर दी, जिस पर उपस्थित जनता झूमने और नाचने को मजबूर हो गई।

सांसद श्री विनोद कुमार बिंद जी ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास और जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, सांस्कृतिक रंग और जनभागीदारी का अद्भुत संगम देखने को मिला।