img

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर और सचिन की प्रेमकथा इन दिनों काफी चर्चा में है। नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में घुसी सीमा को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जासूसी एंगल से भी जांच कर रही है। सीमा को पाकिस्तान भेजने की चर्चा चली तो उसने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने दया याचिका दायर कर दी। सीमा ने भारत में रहने की इजाजत मांगी है। देश के जाने माने वकील एपी सिंह इस मामले में सीमा की मदद कर रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में एपी सिंह ने खुद को सीमा का वकील बताया। उन्होंने कहा कि सीमा और सचिन ने उनसे बात की है। दोनों ने दस्तावेज भी सौंपे हैं। इस पर भी विश्वास नहीं है। आपको लगता है कि यह इसमें ड्रामा किया है?

उन्होंने आगे कहा कि सीमा आतंकवादी है या आईएसआई संगठन की सदस्य है या यहां जासूसी करने आई है। हनीट्रैप करने आई है। आपको लगता है तो इसके बाद भी आप उसका लाई डिटेक्टर टेस्ट कराएं। ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराएं। पॉलीग्राफी टेस्ट कराएं। जितनी बेहतर से बेहतर जांचें हो सके, सारी जांच करें। सीएफएसएल के डायरेक्टर से जांच कराएं और उसके बाद स्वीकार करें कि प्यार आज भी अमर है, अविनाशी है।

--Advertisement--