img

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक पत्नी ने शादी के तीन साल बाद अपने पति की उसकी गर्लफ्रेंड से शादी करने में मदद की।

marrige

 

अपने पति को उसके पुराने प्यार से मिलाने के लिए महिला ने उसे तलाक देने से भी परहेज नहीं किया। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि पति अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड दोनों से एक साथ संबंध बनाए रखना चाहता था, लेकिन भारतीय कानून में इसकी इजाजत नहीं है, जिसके बाद महिला ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने पति की उसकी गर्लफ्रेंड से ही शादी करवा दी।

वकील ने दी जानकारी

महिला की वकील ने बताया कि महिला के पति का दिल शादी के तीन साल बाद भी अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से लगा रहा है, ऐसे में महिला ने पति को तलाक दे दिया ताकि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी कर सके।

वकील ने बताया कि वह शख्स दोनों के साथ वैवाहिक संबंध बनाए रखना चाहता था, लेकिन कानूनी तौर पर यह संभव नहीं था। ऐसे में महिला ने परिपक्वता का उदाहरण पेश करते हुए पति को तलाक दे दिया, ताकि वह शादी कर सके।

बीते साल भी आया था ऐसा मामला

यह मामला सुनने में आपको अनोखा तो लग सकता है, लेकिन मध्य प्रदेश में यह कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भोपाल में ही साल 2019 में ऐसा एक और मामला सामने आया था, जहां पर सात साल से विवाहित महिला ने पति को तलाक दे दिया था, ताकि वह अपने प्रेमी के साथ नया जीवन शुरू कर सके।

--Advertisement--