
पति पत्नी में तो नोकझोक आम बात है। मगर एक अनोखा मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। पति ने पत्नी की बात को झूठा साबित करने के लिए सारी हदें पार कर दी। उसने कुछ ऐसा किया कि अब पूरे इलाके में इस बात की चर्चा हो रही है। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।
घटना यूपी के बदायूं जनपद के बिसौली कोतवाली क्षेत्र दबतोरी के एक गांव का बताई जा रही है। यहां रहने वाली एक लड़की की शादी बरेली के आंवला इलाके में तीन महीने पहले हुई थी। शादी को केवल तीन महीने हुए थे, मगर लड़की ससुराल में दो चार ही दिन रही और अपने मायके चली गई। वापस ससुराल आने के पीछे की वजह पत्नी ने पति के नपुंसकता बताई है। जब यह बात पति को पता चली तो वह बौखला गया। पत्नी द्वारा लगाए गए इस आरोप को झूठा साबित करने के लिए उसने ऐसी हरकत की कि ससुराल वाले समेत पूरा गांव सन्न है।
उसने क्या किया वह बताएं उससे पहले आपको बता दें कि पत्नी के अनुसार उसका पति नपुंसक है और इस वजह से उसने पति के घर जाने से मना कर दिया है। इसके साथ ही उसने न्यायालय में दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए परिवाद दायर की है। वहीं इस बीच जब पति को पता चला कि उसकी पत्नी उसे अपने मायके में नपुंसक बता रही है तो वह हैरान रह गया। जिसके बाद पति ने आपत्ति जनक अंदाज में अपने साले को इसका जवाब दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक पति को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली कि उसकी पत्नी ने उसे नपुंसक बताया है। उसके बाद पति ने अपने नपुंसक नहीं होने के सबूत के तौर पर आपत्ति जनक वीडियो बनाकर अपने साले को भेज दिया। वीडियो आने के बाद मायके परिवार में खलबली मच गई। वहीं विवाहिता ने अब पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। अब इस पूरे मामले पर महिला पर ही सवाल खड़े होना शुरू हो गए हैं। लोग तरह तरह के सवाल पूछ रहे हैं।