img

झारखंड के जिले बोकारो में नक्सलियों ने बीती रात्रि पुलिस मुखबिरी के संदेह में एक युवक की हत्या कर दी। चतरोचटी थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा है कि सवेरे इस घटना की जानकारी मिली। इस संबंध में आला अफसरों को अवगत कराया गया है।

उन्होंने बताया कि ये मर्डरकेस चतरोचटी थाना क्षेत्र में चुटे पंचायत के अमन पहाड़ के तलहटी पर बसे दंडरा गांव में हुआ है।

नक्सलियों ने सुखराम मांझी (45) की हत्या कर दी। दंडरा नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। नक्सली उसके घर के पास शव फेंक गए हैं। सुखराम मांझी पूर्व वार्ड सदस्य था। वो गांव में मुर्गे की दुकान चलाता था। नक्सलियों ने घटनास्थल पर छोड़े गए पोस्टर में घटना का जिम्मेदारी ली है।
 

--Advertisement--