img

नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत इन दिनों शीतलहर का प्रकोप झेल रहा है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में ठंड पाना कहर बरपा रही है। भीषण सर्दी की वजह से लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। बेकाबू होती ठंड के बीच मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले कुछ दिन ठंड कम हो सकती है।

COLD WAVE

बता दें कि सोमवार को उत्तर भारतीय इलाकों में सुबह की शुरुआत हाड़ कंपा देने वाली ठंड से हुई। ये सिलसिला बीते कुछ दिनों से लगातार जारी है। सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सिर्फ दिल्ली ही नहीं उत्तर भारत के अन्य राज्य और केंद्रशासित प्रदेश भी कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दो दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली के कुछ इलाकों में ठंड का कहर थोड़ा कम हो सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है।

वायु गुणवत्ता बेहद खराब

देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड की वजह से घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं सोमवार को वायु गुणवत्ता भी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। सोमवार सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 313 रिकॉर्ड की गयी।

--Advertisement--