World Second Richest Person: गौतम अडानी कुछ घंटे ही बन पाए दुनिया के दूसरे सबसे रईस

img

World Second Richest Person: एशिया के सबसे रईस अरबपति गौतम अडानी के लिए शुक्रवार का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा। सुबह के वक्त फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे रईस अरबपति बन गए थे। यह अडानी समूह के मुखिया के लिए ऐतिहासिक पल था। हालांकि, कुछ ही घंटों में अडानी की रैंकिंग में गिरावट आ गई।

एलन मस्क शीर्ष पर

फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क शीर्ष पर बने हुए हैं। मस्क की दौलत 269.1 अरब डॉलर है। हालांकि, मस्क की दौलत में 4 बिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई है।

अब फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के ताजा अपडेट में एक बार फिर गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे रईस अरबपति हैं। हालांकि ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी की रैंकिंग तीसरे स्थान पर स्थिर बनी हुई है। आपको बता दें कि फोर्ब्स और ब्लूमबर्ग, दोनों की संपत्ति आंकलन का पैमाना अलग-अलग होता है।(World Second Richest Person)

दिनभर उतार-चढ़ाव: फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक दोपहर में अडानी की दौलत में कुल 5.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ था। इस वजह से अडानी की कुल दौलत 155.7 अरब डॉलर पहुंच गई और वह रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गए। अब शाम के अपडेट में अडानी की दौलत 2.2 बिलियन डॉलर घट गई है। अब गौतम अडानी की कुल दौलत 152.2 बिलियन डॉलर है। इस तरह वह बर्नार्ड अर्नाल्ट से पिछड़ गए हैं। इंडेक्स में बर्नार्ड अर्नाल्ट की कुल दौलत 153.5 अरब डॉलर है।(World Second Richest Person)

एलन मस्क सबसे आगे: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क शीर्ष पर बने हुए हैं। मस्क की दौलत 269.1 अरब डॉलर है। हालांकि, मस्क की दौलत में 4 बिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई है। अगर रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बात करें तो वो इस लिस्ट में 91.4 अरब डॉलर के साथ आठवें नंबर पर हैं।

यह भी पढ़ें –Up News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार बने अवनीश अवस्थी , फरवरी 2023 तक इस पद पर रहेंगे

Jitiya Vrat: कल से है 35 घंटे का निर्जला व्रत, जान लें पूजा विधि और पारण का समय

Palmistry: हथेली में अगर टूटी हुई है ये रेखा तो प्यार में मिलता है धोखा

Aaj Ka Rashifal : इन राशि वालों के अतीत का पड़ेगा वर्तमान पर गहरा असर, जानें इन राशि वाले अपनी love life

 

Related News