Jitiya Vrat: कल से है 35 घंटे का निर्जला व्रत, जान लें पूजा विधि और पारण का समय

img

इस साल जितिया व्रत (Jitiya Vrat)  17 और 18 सितंबर को पड़ रहा है। इस व्रत में महिलाएं 35 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। हिन्दू पंचाग के मुताबिक नहाय-खाय 16 सितंबर को है। महिलाएं विशिष्ट भोजन(ओठगन) 16 सितंबर 12 बजे से 17 सितंबर के सूर्योदय से पहले तक करेंगी। इसके बाद उनका निर्जला व्रत आरंभ हो जाएगा। व्रत का पारण 18 सितंबर की शाम 4:49 बजे के बाद किया जायेगा। ये व्रत महिलाएं अपने संतान की लंबी आयु के लिए करती हैं। (Jitiya Vrat)

पूजा- विधि

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
अब सूर्यदेव की प्रतिमा को स्नान कराएं।
उन्हें धूप, दीप आदि से आरती करें और फिर भोग लगाएं।
मिट्टी और गाय के गोबर से चील और सियारिन की मूर्ति बनाएं।
कुशा से बनी जीमूतवाहन की प्रतिमा को धूप-दीप, चावल, पुष्प आदि अर्पित करें।
इसके बाद विधि- विधान से पूजा करें और व्रत की कथा सुनें।
व्रत पारण के बाद दान अवश्य करें।(Jitiya Vrat)

मुहूर्त

जीवित्पुत्रिका रविवार, सितम्बर 18, 2022 को।

अष्टमी तिथि प्रारम्भ – सितम्बर 17, 2022 को 02:14 PM बजे

अष्टमी तिथि समाप्त – सितम्बर 18, 2022 को 04:32 PM बजे (Jitiya Vrat)

King Cobra फंसा जाल में, वीडियो देख गुम हुई यूजर्स की सिटी-पिट्टी

Top 5 Smart Watch Under ₹2,000: सिंगल चार्ज में चलेंगी 20 दिन तक, इसमें मिलेंगे 8 से 30 स्पोर्ट्स मोड

Related News