ईरान ने ब्लॉक किया होर्मुज जलडमरूमध्य, अमेरिकी ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

ईरान ने ब्लॉक किया होर्मुज जलडमरूमध्य, अमेरिकी ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

मिडल ईस्ट (पश्चिम एशिया) इस वक्त भीषण युद्ध की आग में झुलस रहा है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नेवी ने एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा कदम उठाते हुए 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) को अगले आदेश तक अनिश्चितकाल के लिए पूरी तरह बंद करने का ऐलान कर दिया है। 

ईरान का साफ कहना है कि जब तक इस समुद्री क्षेत्र में अमेरिकी सेना का दखल बंद नहीं होता, तब तक यह पाबंदी जारी रहेगी। ईरान द्वारा एक संदिग्ध जहाज पर चेतावनी के तौर पर की गई फायरिंग के बाद यह तनाव शुरू हुआ, जिसके जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान पर सीधे हमले बोल दिए हैं।

होर्मुज में फायरिंग के बाद अमेरिका और ईरान में सीधी जंग

ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, IRGC ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी नौसेना अब किसी भी कमर्शियल या मिलिट्री जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की इजाजत नहीं देगी। ईरान का दावा है कि जिस जहाज पर फायरिंग की गई, वह बिना मंजूरी वाले रूट से क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहा था। ईरान ने दुनिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर किसी भी देश या दुश्मन ने उनके इस फैसले का इस्तेमाल किसी गलत कदम या उकसावे के लिए बहाने के तौर पर किया, तो इसका अंजाम बेहद कड़ा और भयानक होगा।

US हमलों के जवाब में भड़का ईरान: UAE, कतर, बहरीन और जॉर्डन के अमेरिकी ठिकानों पर बरसीं मिसाइलें

अमेरिका ने ईरान के इस फैसले के बाद उसके प्रमुख तटीय और रणनीतिक शहरों— बुशहर, बंदर अब्बास, सिरिक और चाबहार पर भीषण बमबारी की। अमेरिका के इस सीधे हमले से बौखलाए ईरान ने भी बेहद आक्रामक पलटवार किया है। ईरान ने खाड़ी देशों (Gulf Countries) में मौजूद अमेरिकी सेना के अड्डों को निशाना बनाते हुए कतर, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और जॉर्डन पर एक साथ कई बैलिस्टिक मिसाइलें और आत्मघाती ड्रोन दाग दिए हैं।

IRGC द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, कतर में स्थित अमेरिका के सबसे बड़े 'अल उदीद एयरबेस' को ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने निशाना बनाया है, जबकि कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले किए गए हैं।

Latest Posts